Savitribai Phule (January 3, 1831- March 10,
1897)
was the first female teacher of the first
women's school in India and also considered as
the pioneer of modern Marathi poetry.
सावित्रीबाई फुले (January 3, 1831- March 10, 1897)
देश की पहली महिला अध्यापिका व नारी मुक्ति आंदोलन
की पहली नेता.
लेकिन एक ऐसी महिला जिन्होंने उन्नीसवीं सदी में छुआ-छूत,
सतीप्रथा, बाल-विवाह, तथा विधवा-विवाह निषेध
जैसी कुरीतियां के विरूद्ध अपने पति के साथ मिलकर काम किया पर
उसे हिंदुस्तान ने भुला दिया.ऐसी महिला को हमारा शत-२ नमन...
सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला अध्यापिका व
नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता थीं, जिन्होंने अपने
पति ज्योतिबा फुले के सहयोग से देश में महिला शिक्षा की नींव
रखी। सावित्रीबाई फुले एक दलित परिवार में जन्मी महिला थीं,
लेकिन उन्होंने उन्नीसवीं सदी में महिला शिक्षा की शुरुआत के रूप
में घोर ब्राह्मणवाद के वर्चस्व को सीधी चुनौती देने का काम
किया था। उन्नीसवीं सदी में छुआ-छूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह,
तथा विधवा-विवाह निषेध जैसी कुरीतियां बुरी तरह से व्याप्त थीं।
उक्त सामाजिक बुराईयां किसी प्रदेश विशेष में ही सीमित न होकर
संपूर्ण भारत में फैल चुकी थीं। महाराष्ट्र के महान समाज सुधारक,
विधवा पुनर्विवाह आंदोलन के तथा स्त्री शिक्षा समानता के अगुआ
महात्मा ज्योतिबा फुले की धर्मपत्नी सावित्रीबाई ने अपने पति के
सामजिक कार्यों में न केवल हाथ बंटाया बल्कि अनेक बार
उनका मार्ग-दर्शन भी किया। सावित्रीबाई का जन्म महाराष्ट्र के
सतारा जिले में नायगांव नामक छोटे से गॉव में हुआ।
महात्मा फुले द्वारा अपने जीवन काल में किये गये कार्यों में
उनकी धर्मपत्नी सावित्रीबाई का योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा।
लेकिन फुले दंपति के कामों का सही लेखा-जोखा नहीं किया गया।
भारत के पुरूष प्रधान समाज ने शुरु से ही इस तथ्य को स्वीकार
नहीं किया कि नारी भी मानव है और पुरुष के समान उसमें
भी बुद्धि है एवं उसका भी अपना कोई स्वतंत्र व्यक्तित्व है ।
उन्नीसवीं सदी में भी नारी गुलाम रहकर सामाजिक
व्यवस्था की चक्की में ही पिसती रही । अज्ञानता के अंधकार,
कर्मकांड, वर्णभेद, जात-पात, बाल-विवाह, मुंडन
तथा सतीप्रथा आदि कुप्रथाओं से सम्पूर्ण नारी जाति ही व्यथित
थी। पंडित व धर्मगुरू भी यही कहते थे, कि नारी पिता, भाई,
पति व बेटे के सहारे बिना जी नहीं सकती। मनु स्मृति ने
तो मानो नारी जाति के आस्तित्व को ही नष्ट कर दिया था। मनु ने
देववाणी के रूप में नारी को पुरूष की कामवासना पूर्ति का एक साधन
मात्र बताकर पूरी नारी जाति के सम्मान का हनन करने का ही काम
किया। हिंदू-धर्म में नारी की जितनी अवहेलना हुई
उतनी कहीं नहीं हुई। हालांकि सब धर्मों में नारी का सम्बंध केवल
पापों से ही जोड़ा गया। उस समय नैतिकता का व सास्ंकृतिक
मूल्यों का पतन हो रहा था। हर कुकर्म को धर्म के आवरण से ढक
दिया जाता था। हिंदू शास्त्रों के अनुसार नारी और शुद्र
को विद्या का अधिकार नहीं था और कहा जाता था कि अगर
नारी को शिक्षा मिल जायेगी तो वह कुमार्ग पर चलेगी, जिससे घर
का सुख-चैन नष्ट हो जायेगा। ब्राह्मण समाज व अन्य उच्चकुलीन
समाज में सतीप्रथा से जुड़े ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें अपनी जान
बचाने के लिये सती की जाने वाली स्त्री अगर आग के बाहर
कूदी तो निर्दयता से उसे उठा कर वापिस अग्नि के हवाले कर
दिया जाता था। अंततः अंग्रेज़ों द्वारा सतीप्रथा पर रोक लगाई
गई। इसी तरह से ब्राह्मण समाज में बाल-विधवाओं के सिर
मुंडवा दिये जाते थे और अपने ही रिश्तेदारों की वासना की शिकार
स्त्री के गर्भवती होने पर उसे आत्महत्या तक करने के लिये मजबूर
किया जाता था। उसी समय महात्मा फुले ने समाज
की रूढ़ीवादी परम्पराओं से लोहा लेते हुये कन्या विद्यालय खोले।
भारत में नारी शिक्षा के लिये किये गये पहले प्रयास के रूप में
महात्मा फुले ने अपने खेत में आम के वृक्ष के नीचे विद्यालय शुरु
किया। यही स्त्री शिक्षा की सबसे पहली प्रयोगशाला भी थी,
जिसमें सगुणाबाई क्षीरसागर व सावित्री बाई विद्यार्थी थीं।
उन्होंने खेत की मिटटी में टहनियों की कलम बनाकर
शिक्षा लेना प्रारंभ किया। सावित्रीबाई ने देश की पहली भारतीय
स्त्री-अध्यापिका बनने का ऐतिहासिक गौरव हासिल किया। धर्म-
पंडितों ने उन्हें अश्लील गालियां दी, धर्म डुबोने
वाली कहा तथा कई लांछन लगाये, यहां तक कि उनपर पत्थर एवं
गोबर तक फेंका गया। भारत में ज्योतिबा तथा सावि़त्री बाई ने शुद्र
एवं स्त्री शिक्षा का आंरभ करके नये युग की नींव रखी। इसलिये
ये दोनों युगपुरुष और युगस्त्री का गौरव पाने के अधिकारी हुये ।
दोनों ने मिलकर ‘सत्यशोधक समाज‘ की स्थापना की। इस
संस्था की काफी ख्याति हुई और सावित्रीबाई स्कूल की मुख्य
अध्यापिका के रूप में नियुक्त र्हुइं। फूले दंपति ने 1851 मंे पुणे के
रास्ता पेठ में लडकियों का दूसरा स्कूल खोला और 15 मार्च
1852 में बताल पेठ में लडकियों का तीसरा स्कूल खोला।
उनकी बनाई हुई संस्था ‘सत्यशोधक समाज‘ ने 1876 व 1879
के अकाल में अन्नसत्र चलाये और अन्न इकटठा करके आश्रम में
रहने वाले 2000 बच्चों को खाना खिलाने की व्यवस्था की। 28
जनवरी 1853 को बाल हत्या प्रतिबंधक गृह की स्थापना की,
जिसमें कई विधवाओं की प्रसूति हुई व बच्चों को बचाया गया।
सावित्रीबाई द्वारा तब विधवा पुनर्विवाह सभा का आयोजन
किया जाता था। जिसमें नारी सम्बन्धी समस्याओं का समाधान
भी किया जाता था। महात्मा ज्योतिबा फुले की मृत्यु सन् 1890 में
हुई। तब सावित्रीबाई ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिये
संकल्प लिया। सावित्रीबाई की मृत्यु 10 मार्च 1897 को प्लेग के
मरीजांे की देखभाल करने के दौरान हुयी।
Savitribai Jotiba Phule (January 3, 1831- March
10, 1897) was a social reformer who along with
her husband, Mahatma Jotiba Phule played an
important role in improving women's rights in
India during the British Rule.
Savitribai was the first female teacher of the
first women's school in India and also
considered as the pioneer of modern Marathi
poetry. In 1852 she opened a school for
Untouchable girls.
Mahatma Jyotiba is regarded as one of the most
important figures in social reform movement in
Maharashtra and India. He is most known for
his efforts to educate women and the lower
castes. Jyotirao, then called as Jyotiba was
Savitribai’s mentor and supporter. Under his
influence Savitribai had taken women’s
education and their liberation from the cultural
patterns of the male-dominated society as
mission of her life. She worked towards tackling
some of the then major social problems
including women’s liberation, widow remarriages
and removal of untouchability.
However, apart from all these oppositions,
Savitribai yet continued to teach the girls.
Whenever Savitribai went out of her house,
groups of orthodox men would follow her and
abuse her in obscene language. They would
throw rotten eggs, cow dung, tomatoes and
stones at her. She would walk meekly and arrive
at her school. Fed up with the treatment meted
out to her, she even decided to give up. But it
was because of her husband that she continued
with her efforts. He told Savitribai Jyotiba who
was working for women's education had started
the first girl’s school and required women
teachers to assist him. Jyotiba educated and
trained Savitribai, his first and ideal candidate
for this job of a teacher. Savitribai and Jyotiba
faced fierce resistance from the orthodox
elements of society for this. Jyotiba sent her to
a training school from where she passed out
with flying colours along with a Muslim lady
Fatima Sheikh. When Savitribai completed her
studies, she, along with her husband, started a
school for girls in Pune in 1848. Nine girls,
belonging to different castes enrolled
themselves as students.
Slowly and steadily, she established herself.
Jyotiba and Savitribai managed to open 5 more
schools in the year 1848 itself. She was
ultimately honoured by the British for her
educational work. In 1852 Jyotiba and Savitribai
were felicitated and presented with a shawl each
by the government for their commendable efforts
in Vishrambag Wada.
The next step was equally revolutionary. During
those days marriages were arranged between
young girls and old men. Men used to die of old
age or some sickness and the girls they had
married were left widows. Thus, widows were
not expected to use cosmetics or to look
beautiful. Their heads were shaved and the
widows were compelled by society to lead an
ascetic life.
Savitribai and Jyotiba were moved by the plight
of such widows and castigated the barbers. They
organized a strike of barbers and persuaded
them not to shave the heads of widows. This
was the first strike of its kind. They also fought
against all forms of social prejudices. They were
moved to see the untouchables who were refused
drinking water meant for the upper caste. Both
Jyotiba and Savitribai opened up their reservoir
of water to the untouchables in the precincts of
their house.
Savitribai was not only involved in educational
activities of Jyotirao but also in every social
struggle that he launched. Once Jyotiba stopped
a pregnant lady from committing suicide,
promising her to give her child his name after it
was born. Savitribai readily accepted the lady in
her house and willingly assured to help her
deliver the child. Savitribai and Jyotiba later on
adopted this child who then grew up to become
a doctor and after Jyotiba's death, lit his pyre
and completed his duties as a rightful son. This
incident opened new horizons for the couple.
They thought of the plight of widows in Hindu
society. Many women were driven to commit
suicide by men who had exploited them to
satisfy their lust and then deserted them.
Therefore, Savitribai and Jyotiba put boards on
streets about the "Delivery Home" for women on
whom pregnancy had been forced. The delivery
home was called "Balhatya Pratibandhak Griha".
Jyotiba and Savitribai were also opposed to
idolatry and championed the cause of peasants
and workers. They faced social isolation and
vicious attacks from people whom they
questioned. After his demise, Savitribai took
over the responsibility of Satya Shodhak Samaj,
founded by Jyotiba. She presided over meetings
and guided workers.
In 1868 she welcomed untouchables to take
water from her well.
She worked relentlessly for the victims of
plague, where she organized camps for poor
children. It is said that she used to feed two
thousand children every day during the epidemic.
She herself was struck by the disease while
nursing a sick child and died on 10 March 1897.
"राष्ट्रपिता जोतीराव फुले" यांचा स्मृतीदिन आहे. "समाजपरिवर्तनासाठी आपले आयुष्य झोकणारे, शिक्षणमहर्षी थोर भारतीय समाजसुधाकर, "महात्मा ज्योतिबा फुले" यांच्या पुण्यतिथ...
आयुष्य भर कष्ट तुझ्या वाट्याला, तुझ्या मुळे फुलपण आम्हा काट्याला, कसे फेडू पांग,कसे होऊ ऊतराई, कोटी कोटी लेकराची आई....... माता रमाई यांच्या जयंती निमित्त ञिवार वंदन .....
"फुले दांपत्य सन्मान दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा" (१ जानेवारी) १ जानेवारी १८४८ रोजी फुले दांपत्यांनी पुणे येथे भारता मधली पहिली मुलींची शाळा सुरू केली व त्यानंतर बहुजनां ...
Comments
Post a Comment